
अक्सर हम लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे के आस पास कई चीजें रख देते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य गेट पर कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे इंसान का भाग्य नहीं खुलता और पैसे आने के रास्ते भी खत्म हो जाते हैं क्या हैं ये चीजें चलिए जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आस पास भूलकर ना रखें ये चीजें
कांटेदार पौधे
कभी भी घर के मेन गेट के सामने कांटेदार पेड़ व पौधो ना लगाएं। एैसा पौधे नकारात्मक उर्जा पैदा करते हैं जिससे घर में बेवजह की आर्थिक तंगी आती है। और घर के लोगों की तबियत भी ठीक नहीं रहती है।
टूटा पलंग व टूटी खाट
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर के मुख्य गेट के सामने कभी भी टूटी कुर्सी या टूटा पलंग अथवा खाट भी नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके घर में आपस में कलेश और विवाद होता है। साथ ही घर में नकारात्मक उर्जा भी आती है।
चटके और टूटे हुए बर्तन
कभी भी कबार घर के टूटे हुए बर्तनों को भी घर के मेन गेट पर जानवरों आदि के लिए पानी पीने के लिए रख दिया जाता है। वास्तु के अनुसार एैसा नहीं करना चाहिए। इससे कभी बरकत नहीं होती है।
इन वास्तु उपायों को करने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी और घर में सकारात्मक उर्जा भी आने लगेगी।