
हर महिला चाहती है की वो स्लिम और सुंदर दिखे लेकिन महिलाओं के पास अधिकतर घर के काम की जिम्मेदारी होती है जिस वजह से वे अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। और इस कारण से उनका वजन भी बढ़ने लगता है। साथ ही शरीर का आकार भी खराब हो जाता है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है बस अपनाने हैं ये फिटनेस टिप्स।
महिलाओं के फिटनेस टिप्स
एक नए शोध से पता चला है कि नींद की कमी की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। और उनमें तनाव की समस्या होने लगती है। इतना ही नहीं नींद न आने की वजह से कोई भी कार्य वे सही तरह से नहीं कर पाती हैं। इसलिए 8 घंटे की नींद कम से कम जरूर लें।
1. महिलाओं को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती है और यह वजन को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।
2. हरी सब्जियों का प्रयोग
सेहत के साथ फिटनेस को बढ़ाने के लिए महिलाओं को अपने खाने में हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। हरी सब्जियों के इस्तेमाल से चेहरा बेहद खूबसूरत होता है। और शरीर की प्रतिरोधक ताकत भी बढ़ती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक, सरसों, मेथी, शलगम और पत्तागोभी का सेवन करना चाहिए।
3. डेरी प्रोडक्टस और दही जो की लो-फैट वाली चीजे होती हैं उनका इस्तेमाल करें। दूध जरूर पीएं।
4. जो महिलाएं नान वेजीटेरियन का अधिक इस्तेमाल करती हैं उनपर मोटापा होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए आप नान वेजीटेरियन की जगह दाल, साबुदाना, बीन्स, दलिया आदि का इस्तेमाल करें।
5. बहारी सुंदरता के साथ अंदर की सुंदरता भी काफी मायने रखती है। इसलिए महिलाओं को शरीर को जवां बनाए रखने के लिए सुबह टहलना और योग दोनों करने चाहिए।
6. फिटनेस के लिए जरूरी है कि आप एक दिन में 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करें। सुबह उठकर खाली पेट 2 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रहती और शरीर को उर्जा मिलती है।
महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे अपना ध्यान खुद से ही रखने की कोशिश करें। समय निकालें और अपने सारे महत्वपूर्ण कामों में से सेहत और फिटनेस और अपने खान-पान पर भी ध्यान दें। तभी आप एक हेल्थी और फिट महिला कहलाएंगी।