
आज हम बात करेंगें जौ के फायदे के बारे में जौ एक ऐसा अनाज है। जिसे भारत के लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इसका सेवन अच्छा नहीं लगता। जो लोग इसका सेवन नहीं करना चाहते या जिन्हें यह पसंद नहीं हैं। उन्हें आज हम बता दें कि जौ में बहुत से गुण पाएं जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
जौ अपने पोषक तत्वों के कारण ही जाना जाता है। देखने में तो यह गेंहू जैसा ही दिखाई देता है बस यह उससे थोडा सा मोटा होता है। जौ में लेक्टिक एसिड, फास्फोरिक एसिड, पोटेशियम, सैलिसिलिक एसिड और साथ ही कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जौ का सेवन करने के बहुत से फायदे होते हैं जैसे गर्भपात को रोकना, पथरी से छुटकारा, डायबीटीज में फायदेमंद, मोटापा आदि में जौ का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
आइये विस्तार से जानते हैं जौ के फायदे के बारे में।
गर्भपात रोकता है
जिन महिलाओं को गर्भपात जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है। उन महिलाओं के लिए जौ का सेवन बहुत हुए फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने के लिए महिलाएं जौ के आटे में घी और ड्राई फ्रूट डाल कर लड्डू बनाकर उनका सेवन कर सकती है।
मोटापा में फायदेमंद
लोगों का जंक फ़ूड के प्रति बढ़ता रुझान आज मोटापा की बढ़ी वजह बना हुआ है। अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए भी जौ काफी लाभकारी है। इसे दूध के साथ या खीर बनाकर खाने से मोटापा कम होता है।
पथरी रोग से छुटकारा
आजकल घटिया क्वालिटी के खाद्य पदार्थ और गलत खान पान की आदत के चलते अधिकतर लोगों को पथरी की समस्या से परेशानी होती है। लेकिन अगर ऐसे में वो जौ का सेवन करते हैं तब उनको बहुत ही फायदा मिलता है। इसके लिए जौ को पानी में उबालकर नियमित रूप से पिएँ। इसके नियमित सेवन से पथरी से निजात मिल जाती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
जो लोग डायबिटीज के मरीज होते हैं उनके लिए जौ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल डायबिटीज के मरीजों को हेल्दी डाइट लेनी पडती है। इसलिए यह उन्हें बहुत फायदे पहुंचाती है। आपकी इसके आटे की रोटी बनाकर खा सकते हैं आप इसमें चने का आटा भी मिक्स कर सकते हैं।