
हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें गाय को माता माना जाता है। यहीं कारण है कि गाय के गोबर और मूत्र को भी बहुत ही पवित्रता की नजर के साथ देखा जाता है। गाय को जो हम मां के रूप में देखते हैं इसका मुख्य कारण है कि इसका सारा जीवन मनुष्य के बच्चों की देखभाल में ही निकल जाता है।
गाय का दूध, गोबर और इसका मूत्र भी मनुष्य जीवन को स्वास्थ्य प्रदान करता है।अगर हम आयुर्वेद की बात करें तो इसमें गौमूत्र का प्रयोग करके दवाइयां तैयार की जाती है।
कुछ लोग गाय के गोबर और उसके मूत्र को देखकर घिन करते हैं। लेकिन वे लोग इस बात को नहीं जानते कि गौमूत्र का सेवन करने से बड़े बड़े रोगों का नाश हो जाता है। गाय का जो मूत्र होता है उसका स्वाद गर्म, कसैला और कडक सा लगता है। जो कि विष नाशक, जीवाणु नाशक, शक्ति से भरा हुआ होता है। साथ ही यह जल्दी पच जाता है।
गाय के दूध से जहां सौ बीमारियों का नाश होता है। वहीं इसके मूत्र से 100 से अधिक बिमारियों का नाश होता है। धार्मिक दृष्टि से गाय के दूध से गाय के मूत्र की उपयोगता अधिक मानी जाती है। गौ के मूत्र में नाइट्रोजन, कॉपर, फास्फेट, पोटेशियम, यूरिक एसिड, क्लोराइड और सोडियम पाया जाता है।
इस बात का दावा किया जाता है कि गर्भवती गाय का मूत्र सबसे अच्छा होता है। क्योंकि इसमें विशेष हार्मोन और खनिज होते हैं। गौ मूत्र कई रोगों की दवा होती है जैसे पेट का रोग, चरम रोग, श्वास, पीलिया, मुख रोग आदि। तो चलिए विस्तार से जाने गौ मूत्र के फायदे क्या क्या होते हैं ?
गौ मूत्र के फायदे आपकी सेहत के लिए
कैंसर में लाभकारी
गौ मूत्र के फायदे में एक फायदा यह है कि यह कैंसर में बहुत लाभकारी होता है। इसका असर गले के कैंसर, आहार नली के कैंसर, पेट के कैंसर पर बहुत ही अच्छा पड़ता है। जब शरीर में करक्यूमिन नामक तत्व की कमी आने लगती हैं तब शरीर में कैंसर का रोग पैदा होता है।
खून की कमी को दूर करें
यदि आप गौ मूत्र का सेवन त्रिफला और गाय के दूध में मिक्स करके किया जाएं तब शरीर में एनीमिया की कमी को आप आसानी से दूर कर सकते हो। साथ ही इसका सेवन करने से खून साफ़ होता है।
पेट रोग को दूर करें
सुबह आधे कप पानी में गौ मूत्र के साथ नमक और नींबू का रस यदि आप मिलाकर पीते हो तो आपको गैस से राहत मिल जाती है।
मोटापा कम करें
मोटापा कम करने के लिए एक गिलास पानी में चार बुँदे गौमूत्र के साथ दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर नियमित रूप से पीना चाहिए। इससे आपको लाभ प्राप्त होता है।
जोड़ो का दर्द दूर करें
जोड़ों का दर्द होने पर अगर गौमूत्र के द्वारा सकाई की जाएं तो जोड़ो के दर्द से आराम मिलता है। सर्दियों में आप गौमूत्र को सोंठ के साथ भी पी सकते हैं।
कीटाणुओं का नाश करें
गौमूत्र का सेवन करने से शरीर में घुसे हुए कई तरह के कीटाणुओं का नाश हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में तीनों दोषों की गडबडी के कारण बीमारियां फैलती है। लेकिन गौमूत्र का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है।
जिगर को मजबूत बनाएं
गौमूत्र जिगर की मजबूती का काम करता है। इसका सेवन करने से रक्त अच्छा और शुद्द बनता है। जिससे शरीर में शुद्द रक्त पहुंचता है और बीमारियां दूर होती है।
तनाव को दूर करें
तनाव अधिक होने के कारण नर्वस सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन जब आप गौमूत्र का सेवन करते हो तब यह दिल और दिमाग दोनों को ही ताकत प्रदान करता है और उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होने देता।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाएं
गौमूत्र का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर को कोई भी बीमारी जल्दी नहीं लगती।